फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Grandmother's torturer ahead of tight student train

दादी की प्रताड़ना से तंग छात्रा ट्रेन के आगे कूदी

Fri, 26 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Fri, 26 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Grandmother's torturer ahead of tight student train
प्रतीकात्मक - फोटो : self

 बघौली थानाक्षेत्र में कसहाई गांव निवासी बीए की छात्रा ने दादी की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के  आगे छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे मानसिक बीमार बताते हुए आरोपों से इंकार किया है।

विज्ञापन


बघौली थानाक्षेत्र के कसहाई निवासी रामशंकर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके दो बेटों में अवनीश कुमार बड़ा था। उससे छोटा ललित है। रामशंकर ने दोनों बेटों की शादी कर दी थी। करीब 10 साल पहले बीमारी के चलते अवनीश की मौत हो गई थी। अवनीश के परिवार में पत्नी वंदना के अलावा बेटा रजत (20), अमन (16), छोटू (12) व बेटी चंदा उर्फ आर्यांशी (19) थी। बडे़ बेटे की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी रामशंकर ही संभाल रहे हैं। उन्होंने अभी पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं किया है। आर्यांशी बालामऊ के गंगा देवी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वह घर पर जींस आदि पहनती थी। इस बात को लेकर दादी जागेश्वरी से उसकी नहीं बनती थी। करीब 10 दिन पहले आर्यांसी ने थाने में दादी की शिकायत की थी। पुलिस ने रामशंकर को थाने बुलाया व उसे समझा बुझाकर बाबा के साथ घर भेज दिया था। गुरुवार रात करीब आठ बजे दादी जागेश्वरी ने आर्यांशी को फिर डंाट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर करीब नौ बजे वह बिना बताए ही घर से निकल गई थी। भाई रजत ने बताया कि जब वह घर में नहीं दिखाई दी तो खोजबीन चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। रात करीब दो बजे थाने से दादी के पास फोन आया था। आर्यांशी का शव मिलने की जानकारी दी गई। रजत ने बाबा व गांव के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंच कर बहन की पहचान की। रजत ने बताया कि पिछले एक महीना से बहन मानसिक बीमार थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। एसओ राजीव चौधरी ने बताया कि रात करीब 12 बजे जीआरपी ने सूचना दी थी कि बरवापुरवा के निकट रेलवे ट्रैक पर किशोरी की लाश पड़ी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी जान देने का किया था प्रयास
हरदोई। आर्यांशी का दादी के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहता था। दादी को उसके पहनावे व बोल चाल के लहजे से एतराज था। इसके चलते दादी डाट फटकार के अलावा कई बाद आर्यांशी की पिटाई भी कर देतीं थीं। करीब एक महीना पहले दादी की पिटाई से क्षुब्ध होकर शाम करीब सात बजे वह बरवापुर के पास ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने गई थी। वह ट्रेन को आते देख रेलवे ट्रैक पर लेट गई थी। बरवापुर के ग्रामीणों ने उसे ट्रैक पर लेटे देख लिया था। इसके चलते उसे बचाकर घर भेज आए थे।


ट्रेन चालक ने दी थी जीआरपी को सूचना
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के बरवापुर गांव के निकट से गुरुवार रात लखनऊ की तरफ से आ रही काठ गोदाम एक्सप्रेस अप गुजर रही थी। गांव के निकट पहुंचते ही चालक ने आर्यांसी को अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगाते देखा। ट्रेन के चालक ने ही बालामऊ जीआरपी को किशोरी के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed