{"_id":"575080894f1c1b7f2f109123","slug":"gram-panchayat-and-the-area-was-built-the-same-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम और क्षेत्र पंचायत ने बनवा दी एक ही सड़क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम और क्षेत्र पंचायत ने बनवा दी एक ही सड़क
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बावन ब्लाक के बाजपुर नकटौरा में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत दोनों ने बनवा दी। जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने काम रुकवा दिया है, साथ ही खंड विकास अधिकारी और सेक्रेटरी को नोटिस देकर जवाब तलब कर लिया। सीडीओ ने पांच साल में ग्राम पंचायत की स्वीकृत कार्ययोजना का विवरण भी मांगा है।
विज्ञापन
गांवों में निर्माण व विकास कार्य कराने के लिए राज्य वित्त व 13 वें वित्त आयोग से धनराशि दी जाती है। बावन ब्लाक की ग्राम पंचायत बाजपुर नकटौरा में एक ही मार्ग का निर्माण हर साल कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव में कच्ची रोड के निर्माण को ग्राम प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में कराया। जिसे इस बार भी कार्ययोजना में शामिल कर वर्ष 2016-17 में भी निर्माण शुरू करवा दिया।
विज्ञापन
जब निर्माण कार्य होने की बारे में जानकारी मिली तो उसको रोक दिया गया लेकिन कुछ समय बाद क्षेत्र पंचायत ने भी उसी मार्ग पर निर्माण शुरू करवा दिया। इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से रामभजन, महेंद्र और प्रदीप आदि ने की। मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने मार्ग के काम को तत्काल रुकवा दिया और इस मामले में कार्रवाई कर दी। सीडीओ ने ब्लाक के खंड विकास अधिकारी प्रभु दयाल और गांव के सेक्रेटरी को नोटिस देकर जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही गांव का एक ही मार्ग बार बार कार्ययोजना में शामिल कर लिए जाने के मामले में पांच साल का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत को जांच कराने के आदेश दिए। सीडीओ टीके शिबु ने बताया कि जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।