फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Graduate MLC election caught between the need to retain a seat and the quest to regain lost prestige

Hardoi News: सीट बचाने और खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के बीच उलझा स्नातक एमएलसी चुनाव

Thu, 22 Oct 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Graduate MLC election caught between the need to retain a seat and the quest to regain lost prestige
फोटो-29- इं. अवनीश सिंह। आर्काइव
हरदोई। स्नातक क्षेत्र के एमएलसी पद का चुनाव आज होना है। अब तक की परिस्थितियों में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही माना जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी अपनी सीट बचाए रखने की जुगत में लगे हैं तो सपा प्रत्याशी फिर से सीट पर काबिज होने की भरसक कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र के चुनाव में सात जनपदों के मतदाता मतदान करते हैं। इनमें हरदोई, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी शामिल हैं। वर्ष 2020 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी कांती सिंह को हराया था। इस बार के चुनाव में भाजपा ने फिर से इं. अवनीश सिंह को ही मैदान में उतारा है। कांती सिंह इस बार समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हैं। उनके पति एसपी सिंह प्रतापगढ़ से सपा सांसद हैं। एसपी सिंह भी स्नातक क्षेत्र से दो बार एमएलसी रह चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में उनकी पत्नी कांती सिंह एमएलसी चुनी गई थीं। भाजपा के अवनीश सिंह ने पिछले चुनाव में हराकर सीट छीन ली थी। यूं तो स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य चुनाव में 16 प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही सिमटता नजर आ रहा है। एक ओर अवनीश सिंह अपनी सीट बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं तो कांती सिंह खोई सीट को फिर से वापस पाने की कवायद में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मूलरूप से हरदोई के ही हैं सपा और भाजपा के प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश कुमार सिंह मूलरूप से हरदोई के ही रहने वाले हैं। जिले में उनके शैक्षिक संस्थान भी हैं। अवनीश सिंह संडीला तहसील के तेरवा दहिगवां के रहने वाले हैं। नामांकन पत्र में भी उन्होंने यही पता दर्ज किया है। सपा प्रत्याशी कांती सिंह मूलरूप से माधौगंज विकास खंड के सदरपुर की रहने वाली हैं। हालांकि नामांकन पत्र में उन्होंने लखनऊ के बजरंगनगर स्थित आवास का पता डाला है।



तीन लाख से ज्यादा हैं मतदाता
स्नातक क्षेत्र के सात जनपदों में 3,16,009 मतदाता हैं। भाजपा ने अपने संगठन के लिहाज से स्नातक क्षेत्र को आठ जनपदों में बांटा है। सबसे ज्यादा वोट लखनऊ महानगर में हैं। इसके बाद हरदोई में 47,875 वोटर हैं। बाराबंकी में 40,369 और सीतापुर में 40,212 वोटर हैं। लखीमपुर में 31,209, प्रतापगढ़ में 29,523, रायबरेली में 29,265, लखनऊ जिले में 27,018 वोटर हैं।

फोटो-29- इं. अवनीश सिंह। आर्काइव

फोटो-29- इं. अवनीश सिंह। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed