{"_id":"70241c100522a8126c3dd8fc445c2f90","slug":"governor-will-today-full-dress-rehearsal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे महामहिम, फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे महामहिम, फुल ड्रेस रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसएन कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह में सोमवार को
विज्ञापन
सूबे के राज्यपाल राम नाईक भाग लेंगे। करीब एक घंटे तक समारोह में रुकने के
बाद वह गांधी भवन में आयोजित सांसद निधि विकास योजनाओं के शिलान्यास
कार्यक्रम में पहुंचेंगे। दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने
तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम रमेश मिश्र व एएसपी बीसी दुबे ने सोमवार को सीएसएन डिग्री कालेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच तक गाड़ी आने और मंच पर गवर्नर के पहुंचने तक सभी जानकारियां लीं।
इस दौरान जो भी खामियां दिखी उसको प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ला को दूर करने के निर्देश दिए। इधर, राज्यपाल मंगलवार को पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 10:54 बजे हेलीकाप्टर से उतरने के बाद कार द्वारा सीएसएन डिग्री कालेज पहुंचेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी। एक गीत पर महाविद्यालय की छात्राएं नृत्य भी प्रस्तुत करेंगी। छात्रों द्वारा भी एक देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। राज्यपाल की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं द्वारा सिर्फ इन्हीं कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण होना है।
समारोह की तैयारी को ही सोमवार को छात्र छात्राओं ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। डीएम रमेश मिश्र की उपस्थिति में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। उधर, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। हैलीपैड, कालेज और गांधी मैदान के अलावा उनके काफिले के गुजरने वाले मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि सुरक्षा के लिए दोनों एएसपी, छह सीओ, 19 एसओ, 110 एसआई, 320 सिपाही और दो कंपनी पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगें। कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात में परिवर्तन किया जाएगा। जिंदपीर चौराहा, पिहानी चुंगी, लखनऊ चुगी और सिनेमा रोड़ से राज्यपाल के काफिले वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश कुछ समय के लिए बंद रहेगा।