{"_id":"67a6415f9f6de73d8d018010","slug":"governor-honored-the-farmer-hardoi-news-c-213-1-hra1001-126548-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किसान को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किसान को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Fri, 07 Feb 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के राजभवन में किसान अजीत प्रताप सिंह को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : लखनऊ के राजभवन में किसान अजीत प्रताप सिंह को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
फोटो-14- लखनऊ के राजभवन में किसान अजीत प्रताप सिंह को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोतः स्वयं
- नवीनतम कृषि पद्धति से गन्ना के साथ की थी आलू की बोआई, हुई दोगुनी पैदावार
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। सहफसली में गन्ना के साथ आलू की फसल का नवीनतम कृषि पद्धति से दो गुना उत्पादन लेने वाले सवायजपुर गांव के किसान अजीत प्रताप सिंह ने क्षेत्र का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। आलू का दो गुना उत्पादन किए जाने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया है।
सवायजपुर निवासी प्रगतिशील किसान अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि वह खेती-किसानी करते हैं। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में उन्होंने गन्ना की फसल बोयी थी। उसी में सहफसली के रूप में आलू बोया था। नवीनतम कृषि पद्धतियों से एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में 90 दिन में 175 क्विंटल आलू का उत्पादन लिया, जबकि गन्ना की फसल बाद में हुई।
बताया कि तीन दिवसीय राजभवन में फल, शाक-भाजी प्रदर्शनी में भी स्टॉल लगाया है। शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट कृषि उत्पादन के लिए अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र आदि देकर सम्मानित किया है। बताया कि साल 2020 में चुकंदर का नवीनतम कृषि पद्धति से 250 क्विंटल उत्पादन लिया था।