फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government wheat sacks stolen from a truck parked outside CWC

Hardoi News: सीडब्ल्यूसी के बाहर खड़े ट्रक से सरकारी गेहूं की बोरियां चोरी

Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Government wheat sacks stolen from a truck parked outside CWC
फोटो 13 : सीडब्ल्यूसी के बाहर बरामद वजन मशीन को देखते व जानकारी लेते बाएं से दूसरे सदर एसडीएम म
हरदोई। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद के बाद भंडारण से पहले गेहूं चोरी का मामला सामने आया है। सदर एसडीएम मयंक कुंडू ने शुक्रवार रात लखनऊ रोड पर (केंद्रीय भंडारण निगम) सीडब्ल्यूसी के बाहर खड़े ट्रकों में लोड बोरियों से गेहूं की चोरी पकड़ी है। साथ ही एक ई-रिक्शा, चोरी का 16 बोरी गेहूं और वजन मशीन बरामद हुई है। वहीं आरोपी भाग निकले। जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश डिप्टी आरएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन

मूल्य समर्थन योजना में क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले गेहूं को सीडब्ल्यूसी सहित अन्य भंडारगृहों में भंडारित कराया जा रहा है। एनएच-731 पर नानकगंज के पास सीडब्ल्यूसी पर भी गेहूं भंडारित किया जा रहा है। यहां आने वाले ट्रकों पर लोड बोरियों से गेहूं की चोरी कर मंडी में खुले बाजार में बेच दिया जाता है। सदर एसडीएम ने बताया कि उन्हें गोपनीय जानकारी मिली थी कि ट्रक सीडब्ल्यूसी में प्रवेश के लिए सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इन ट्रकों में लोड बोरियों से गेहूं चोरी किया जाता है। चोरी के गेहूं की बिक्री मंडी में खुले बाजार में की जाती है।
विज्ञापन

बताया कि सूचना पर शुक्रवार रात राजस्व अधिकारियों की टीम बनाई। टीम के साथ नानकगंज स्थित सीडब्ल्यूसी के बाहर छापा मारा। छापा की भनक लगते ही चोरी करने वाले आरोपी भाग गए। मौके पर सीडब्ल्यूसी के बाहर ट्रक के पास एक ई-रिक्शा मिला है जिसमें चोरी के गेहूं की 16 बोरियां और वजन मशीन मिली है। बरामद ई-रिक्शा, गेहूं और वजन मशीन देहात कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। बताया कि आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। डिप्टी आरएमओ निहारिका को गेहूं चोरी के मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा ने बताया कि सरकारी गेहूं की चोरी की जानकारी है। एसडीएम ने रिपोर्ट दी है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जवाबदेही तय की जाएगी।

फोटो 13 : सीडब्ल्यूसी के बाहर बरामद वजन मशीन को देखते व जानकारी लेते बाएं से दूसरे सदर एसडीएम म

फोटो 13 : सीडब्ल्यूसी के बाहर बरामद वजन मशीन को देखते व जानकारी लेते बाएं से दूसरे सदर एसडीएम म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed