फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government's plans to fulfill Deendayal's dreams

दीनदयाल के सपनों को साकार कर रहीं सरकार की योजनाएं

Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government's plans to fulfill Deendayal's dreams
भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। मुख्य आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय में हुआ यहां भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि आज की भाजपा सरकारें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मिशन पर काम कर रही हैं। समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सहसंस्थापक थे। वे जाने-माने विचारक भी थे।
विज्ञापन

आरएसएस के संपर्क में आने के बाद वे प्रचारक बने। उन्होंने कहा कि पं. उपाध्याय ने हमेशा अंत्योदय की बात कही, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने की बात कही। अब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें इसी मिशन पर कार्य कर योजनाओं का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौर, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, बागीश सिंह, नीतू चंद्रा, जयदेवी राजपूत, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, राजाबख्श सिंह, सुनील शुक्ला, अवधेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाई गई पुण्यतिथि
हरपालपुर के ग्राम पलिया में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, अतुल सिंह, अभिराम सिंह, राकेश मिश्रा, हिमालय सिंह आदि मौजूद रहे।

संडीला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्
यक्ष महेंद्र सोनी ने की। इस मौके पर नितिश जायसवाल, अमित शर्मा, नरेश अर्कवंशी, शिवम सिंह, रिंकू सक्सेना आदि मौजूद रहे।
सवायजपुर में ग्राम मुंडेर में पुण्यतिथि मनाई गई। यहां प्रदेश गन्ना संघ के निदेशक वीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed