फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government crop insurance scheme will bring in new format

सरकार नये प्रारूप में लाएगी फसल बीमा योजना

Wed, 22 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 22 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Government crop insurance scheme will bring in new format

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने

विज्ञापन
कहाकि फसल बीमा के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। केंद्र सरकार संसद में नए प्रारूप में फसल बीमा योजना लाएगी, जिससे किसानों को अधिक से अधिक फायदा हो सके। केंद्र सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए भूमि अधिग्रहण बिल में कुछ संशोधन किया है।

इसे सदन में पास कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों से वार्ता चल रही है।वह मंगलवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विदेशी नीति के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ज्यादातर देश भारत में निवेश की सहमति जता चुके हैं।

इससे हमारी अर्थव्यस्था मजबूत होगी। चीन के साथ द्विपक्षीय मसलों पर वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई माह में चीन यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार माह केे प्रयास में दुनिया के 177 देश अब 21 जून को योग दिवस मनायेंगे।

केंद्र पर कारपोरेट सरकार के आरोप पर उन्होंने कहाकि यह सभी जानते है कि पिछली सरकार में किसानों की जमीन ‘दामाद’ ने ली लेकिन वापस नहीं की। वह सरकार कारपोरेट थी यह नहीं। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर टिप्पणी की कि दुनिया के लोग भारत में चिंतन करने आते है लेकिन वह चिंतन करने विदेश गये।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, कमलेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed