फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Got the feathers flying

पंख लगे तो मिल गई उड़ान

Sat, 19 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sat, 19 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Got the feathers flying

जनता इंटर कालेज भरावन के प्रांगण में शुक्रवार को

विज्ञापन
चरक सोसाइटी द्वारा आयोजित विकलांग सहायता शिविर में विकलांगों को उपकरण बांटे गए। शिविर में उपकरण पाकर विकलांगों के चेहरे खिल उठे।

आयोजक डा. अश्वनी सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची पूजा है। गरीबों की मदद करने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में एक बडे़ विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दो हजार से भी अधिक विकलांगजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।

ज्ञात हो कि बीते 10 अगस्त को जूनियर हाईस्कूल अतरौली में कैंप का आयोजन किया गया था। उसमें चयनित पात्रों को कार्यक्रम में उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी उमेश सिंह द्वारा किया गया, जिसमें 231 को ट्राईसाइकिल, 81 को बैसाखी, 72 को कान की मशीन, 25 को व्हील चेयर दी गई।

एसपी ने आयोजक डा. अश्वनी सिंह द्वारा किए जा रहे पुण्य कार्य की सराहना की। इस मौके पर सपा नेता अमित अवस्थी, सर्वेश सिंह, पूर्व प्रमुख श्रीराम सिंह, गोपाल अग्निहोत्री, श्रीपाल सिंह, विनय सिंह, उदय चौरसिया, लल्लन कनौजिया, परीक्षित सिंह, रमेश अर्कवंशी, भयंकर द्विवेदी, रामेश्वर प्रधान, कुंवर वीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय कश्यप बागी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed