फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Got cemetery encroachment

प्रशासन ने कब्रिस्तान से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 20 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 20 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Got cemetery encroachment
अतिक्रमण हटाता जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

बिलग्राम। दो साल से चले आ रहे नगर के बील कब्रिस्तान के विवाद का प्रशासन ने गुरुवार को समाधान कर दिया। अतिक्रमण को हटाते हुए अवर अभियंता को तत्काल बाउंड्री बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


17 जुलाई 2014 को कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने मारपीट दंगा भड़काने तथा हरिजन उत्पीड़न समेत कई धाराओं में दो मुकदमे दर्ज कराए थे। इसकी विवेचना सीबीसीआईडी में विचाराधीन है। उधर, कब्रिस्तान संरक्षकों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी आदि से कब्रिस्तान की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाकर कब्जा दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन


कब्रिस्तान की कार्यदायी संस्था अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के सचिव मौलाना शरीफ अहमद के पत्र के आधार पर डीएम ने एसडीएम को निर्देशित किया था कि बील कब्रिस्तान संख्या 415 रकबा 1.391 तथा 352 रकबा 0.493 में अतिक्रमण हटाकर पैमाइश एवं सीमांकन कराया जाए। उपजिलधिकारी बिलग्राम पीपी तिवारी, सीओ बलवंत चौधरी, तहसीलदार एनपी मौर्या तथा प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने पीएसी, पुलिस बल व महिला पुलिस के साथ गुरुवार को अतिक्रमण हटवा दिया। यहां कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अवर अभियंता कौशलेंद्र राठौर को एसडीएम ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बाउंड्रीवाल पूरी करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed