फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gorakhpur teenager dies after falling from train while travelling to Jalandhar with brother-in-law.

Hardoi News: बहनोई के साथ जालंधर जा रहे गोरखपुर के किशोर की ट्रेन से गिरकर मौत

Tue, 30 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur teenager dies after falling from train while travelling to Jalandhar with brother-in-law.
फोटो- 32- बजरंगी। फाइल फोटो
हरदोई। बहनोई के साथ जालंधर जाने के लिए निकला गोरखपुर निवासी किशोर सोमवार रात ट्रेन से नीचे गिर गया। करना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े मिले शव को जीआरपी ने कब्जे में लिया। किशोर के ट्रेन में न होने पर बहनोई ने शाहजहांपुर में ट्रेन से उतर कर जीआरपी से संपर्क किया। शव मिलने की जानकारी होने पर वापस हरदोई आकर उन्होंने शिनाख्त की। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी बजरंगी (17) अपने बहनोई पंजाब के जालंधर निवासी शतानंद के साथ गोरखपुर अमृतसर एक्सप्रेस से जालंधर जाने के लिए निकले थे। शतानंद ने बताया कि सोमवार शाम बजरंगी ट्रेन के गेट पर जाकर खड़ा हो गया। वह उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए लेकिन थोड़ी देर में खाने की बात कही। इस दौरान वह ट्रेन से गिर गया। उन्होंने फिर से खाना खाने के लिए बुलाने को बजरंगी को कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर उन्होंने उसकी तलाश की। यात्रियों ने उन्हें किसी के ट्रेन से गिर जाने की सूचना दी। उन्होंने शाहजहांपुर में उतरकर जीआरपी को सूचित किया।
विज्ञापन

इधर, करना स्टेशन के पास गैंगमैन ने अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू कर दी। इस जानकारी शाहजहांपुर पहुंचने पर शतानंद ने रात में ही हरदोई आकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed