{"_id":"680bd7084d9c95f5120082b4","slug":"gorakhpur-new-delhi-summer-special-train-will-have-a-stop-hardoi-news-c-213-1-hra1004-130284-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गोरखपुर-नई दिल्ली गर्मी विशेष ट्रेन का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गोरखपुर-नई दिल्ली गर्मी विशेष ट्रेन का होगा ठहराव
Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
- हरदोई में 9 मई से 12 जुलाई तक रुकेगी साप्ताहिक ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी की छुट्टी मनाने जाने वाले जिले लोगों के लिए रेलवे ने एक समर विशेष ट्रेन का ठहराव हरदोई में किया। नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच संचालित साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 9 मई से 13 जुलाई के बीच में किया जाएगा। साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से भी जिले के यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
गर्मियों की छुट्टियां अब शुरू ही होने वाली हैं। छुट्टियों के लिए लोगों ने अभी से ही घूमने का प्लान बना लिया है। इसको लेकर ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी मची हुई है। नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल हो गए हैं ऐसे में रेलवे ने तमाम समर विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। अभी तक चली कई ट्रेनों का ठहराव हरदोई में तो नहीं मिला लेकिन अब एक समर विशेष ट्रेन का ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच में ट्रेन संचालित की जा रही है। ट्रेन संख्या 04022 नई दिल्ली से 9 मई को दोपहर में 1400 बजे चलेगी और हरदोई रात को 21 बजकर 17 मिनट पर पहुंचेगी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद लखनऊ होते हुए गोरखपुर से रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को 11 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04021 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह 7 बजे चलेगी और लखनऊ होते हुए हरदोई दोपहर को 14 बजकर 55 मिनट पर आएगी और रात को 23:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 जुलाई तक 10-10 फेरे लगाएगी।