{"_id":"57d6f3b44f1c1bb53dd47473","slug":"goods-train-engine-power-point-fell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के इंजन का पावर प्वाइंट फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के इंजन का पावर प्वाइंट फेल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना(हरदोई)। कस्बा के कछौना कोथावां रोड के रेलवे क्रासिंग पर सोमवार क ो बरेली से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के इंजन का पावर प्वाइंट फेल हो गया। इससे दोनों तरफ का आवागमन घंटों बाधित रहा। पावर प्वाइंट फे ल होने की सूचना पर अधिकारी इंजीनियर को लेकर मौके पर पहुंचे और पावर प्वाइंट में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर करीब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
कछौना ब्लाक क्षेत्र में कछौना कोथावां रोड पर रेलवे क्रासिंग है। सोमवार शाम 7:30 बजे बरेली से लखनऊ की तरफ को मालगाड़ी जा रही थी। इसके चलते गेट मैन ने गेट बंद कर दिया। लेकिन रेलवे क्रासिंग से मालगाड़ी पार होने से पहले ही इंजन क ा पावर प्वाइंट फेल हो गया। जिसके चलते मालगाड़ी रेलवे क्रासिंग पर ही रुक गई। इंजन का पावर प्वाइंट फेल होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी ने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
लगभग 8:30 बजे अधिकारी इंजीनियर को लेकर कछौना स्टेशन पर पहुंचे और इंजन के पावर प्वाइंट को सही कराने का प्रयास चालू करा दिया। रात 9 बजेे इंजीनियर ने पावर प्वाइंट में आई तकनीकी खराबी को सही कर लिया। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान डेढ़ घंटे कछौना और कोथावां रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान डाउन लाइन की तरफ को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस बघौली में, काशी विश्वनाथ करना स्टेशन पर, श्रमजीवी एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन पर और मुगल सराय एक्सप्रेस कौढा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी समय परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
कानपुर अमृतसर का प्रेशर लॉक खराब हुआ
कछौना रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी के इंजन का पावर प्वाइंट फेल होने के बाद स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर अपने निर्धारित समय रात आठ बजे आई कानपुर अमृतसर एक्सप्रेस का प्रेसर लॉक खराब हो गया। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। सूचना पर बालामऊ जंक्शन से प्रेशर लाक मंगाया गया। इंजीनियर ने प्रेशर लाक बदला इसके बाद ट्रेन को कानपुर क ी तरफ रात नौ बजे रवाना कर दिया गया। जोकि अपने निर्धारित समय 40 मिनट लेट बताई गई।