{"_id":"a96fa60ab16df9260cb698cd7f4972e7","slug":"goods-made-before-then-set-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सामान उड़ाया, फिर लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सामान उड़ाया, फिर लगा दी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने घर में घुसकर कीमती
विज्ञापन
सामान पार कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा फरार हो गए। घटना की जानकारी
होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अनुज पाल पुत्र मन्नीलाल अपने भाई के साथ रहते हैं। 14 मई को उसके छोटे भाई अतुल की शादी थी। इस पर परिवार के सदस्य पैतृक गांव सथरा चले गए। घर पर ताला लगा हुआ था।
शुक्रवार की देर शाम जब उनका भाई गांव से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सारा सामान जला हुआ पड़ा था। इस पर उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। परिजन घर पहुंचे तो घर का नजारा देख कर दंग रह गए। अनूप पाल ने बताया कि घर से एलसीडी गायब है।
इसके अलावा सारा सामान जला हुआ है। बताया कि घर में लाखों रुपये का सामान जल गया। इस बाबत उसने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।