{"_id":"6511c543be30ca7fe60d3fa6","slug":"gomti-river-bridge-on-lucknow-delhi-national-highway-damaged-traffic-stopped-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4133-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती नदी का पुल क्षतिग्रस्त, रोका गया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोमती नदी का पुल क्षतिग्रस्त, रोका गया यातायात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। एक साल पहले ही जनता को समर्पित किए गए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के गोमती नदी पुल का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। क्षतिग्रस्त भाग की तरफ यातायात को रोक दिया गया है। इससे आवागमन में लोगों को समस्या हो रही है और समय भी लग रहा है।
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्ष 2016 में गोमती नदी पर पुल निर्माण को स्वीकृति के साथ काम शुरू कराया गया था जो, वर्ष 2021-22 में पूरा हुआ था। इसी के साथ पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया। क्षेत्र से गुजरे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा के पास हरदोई-सीतापुर की सीमा पर गोमती नदी पुल के शुरू होने लोगों को राहत मिली थी। हालांकि मार्ग निर्माण जारी है।
पिछले दिनों हुई बारिश से पुल का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के ऊपर के भाग की फर्श उखड़ने से लोहे के सरिया का जाल खुल गया है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई। हादसों की आशंका के चलते क्षतिग्रस्त भाग पर यातायात फिलहाल बंद कर दिया गया। रूट को डायवर्जन कर एक ही साइड से वाहन निकाले जा रहे हैं। साथ ही पुल की मरम्मत भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
गजुआखेड़ा-डर्रा मार्ग पर गड्ढाें से हादसों की आशंका
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गजुआखेड़ा-डर्रा मार्ग पर स्थित पुलिया के पास गड्ढा हो गया है। यहां पर हादसों का खतरा बना हुआ है। मार्ग पर गजुआखेड़ा, डेलखेड़ा, पहाड़पुर, हाजीपुर, सलेमपुर आदि गांवों से सैकड़ों राहगीरों व स्कूली बच्चों का आना-जाना रहता है। रात में अंधेरे में पुलिया के पास इस गड्ढे में हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। क्षेत्रवासी हरिराम, गुड्डू, इरफान, आशु, विनय, शिवानी, सचिन व सूरज आदि ने गड्ढे को बंद कराए जाने की मांग की है।