फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girls who became voters for the first time were honored

Hardoi News: पहली बार मतदाता बनीं छात्राएं सम्मानित

Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 Mar 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Girls who became voters for the first time were honored
हरदोई। पहली बार मतदाता बनीं छात्राओं को शुक्रवार को प्रशासन ने सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि छात्राएं स्वयं मतदान कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनें। छात्राओं को अपने परिवार के साथ ही पास-पड़ोस के परिवारों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को आर्यकन्या महाविद्यालय में युवा मतदाता संवाद में छात्राओं से संवाद किया और चुनाव संबंधी उनकी शंका का समाधान किया। कहा कि लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान है।
विज्ञापन

स्वीप की नोडल अधिकारी सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने छात्राओं से कहा कि पांच एप हैं, इनको मोबाइल में डाउनलोड कर सभी जानकारी, सुझाव व शिकायत तक घर बैठे की जा सकती है। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन एप मतदाता संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने की विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने कहा कि घर परिवार व आस-पास के लोगों को प्रेरित कर मतदान के लिए बूथ तक अवश्य भेजें। डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद, प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, उमारानी श्रीवास्तव, सरिता आदि मौजूद रहीं। छात्राओं ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. अंजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed