फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl's body found floating in a canal 10 km away after 26 hours.

Hardoi News: 26 घंटे बाद 10 किलोमीटर दूर नहर में उतराता मिला बच्ची का शव

Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found floating in a canal 10 km away after 26 hours.
फोटो-21-घटनास्थल पर मौजूद थानाध्यक्ष अमित सिंह व अन्य। संवाद
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के समसपुर में बृहस्पतिवार दोपहर शारदा नहर में डूबी बच्ची का शव लगभग 26 घंटे बाद शुक्रवार शाम बरामद हो गया। घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर ताजपुर के पास ग्रामीणों ने शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। शव मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। शव मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम भी वापस चली गई।
विज्ञापन

समसपुर निवासी कन्हैया लाल की बेटियां शिवानी (14) और शिवांशी (12) गांव के ही मनोज की बेटी नैंसी (10) के साथ बृहस्पतिवार को नहर के पास स्थित एक खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। लगभग ढाई बजे तीनों हाथ-पैर धोने नहर में गई थीं। इस दौरान शिवांशी डूब गई थी। बचाने में शिवानी भी गहरे पानी में चली गई लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था। शिवांशी की तलाश के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम ने भी डेरा डाल दिया था। शाम तक कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार सुबह फिर से तलाशी का अभियान चला था लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग पौने पांच बजे ताजपुर के ग्रामीणों ने नहर में शिवांशी का शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस परिजन के साथ मौके पर पहुंच गई। शव मिलते ही परिजन बिलख पड़े। मृतका चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी मां का निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed