फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl hanged herself to death

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 05 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Girl hanged herself to death
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम धनवार में गुरुवार दोपहर युवती ने मकान की छत पर बनी रसोई में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय युवती घर में अकेली थी।
विज्ञापन

ग्राम धनवार निवासी भ्रमरपाल बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन शिक्षा मित्र के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी सुषमा आंगनबाड़ी सहायिका हैं। गुरुवार को भ्रमरपाल और उसकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। घर में उनकी पुत्री अर्चना (28)अकेली थी। शाम को जब दोनों घर वापस पहुंचे, तो अर्चना नजर नहीं आई।
विज्ञापन

अर्चना को ढूंढते हुए दंपति मकान की छत पर बनी रसोई में गए तो वहां दुपट्टे से बने फंदे पर अर्चना का शव लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। भ्रमरपाल के मुताबिक वर्ष 2012 में खाना बनाते समय अर्चना जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गले से नीचे का हिस्सा काफी जल गया था और लंबे समय तक इलाज चला था। बीते दिनों अर्चना की शादी भी पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हो गई थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह तीन बहनों के बीच दूसरे नंबर की थी और उसकी बड़ी व छोटी बहन की शादी हो चुकी है। मझिला थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed