{"_id":"620d3c56e68e7953ed7962f4","slug":"girftaar-hardoi-news-knp6809936162","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी का आरोपी निलंबित आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी का आरोपी निलंबित आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सहारनपुर स्थित शराब फैक्टरी में करोड़ों रुपये की एक्साइज ड्यूटी चोरी में शामिल 25 हजार के इनामी निलंबित आबकारी निरीक्षक को एसटीएफ ने पिहानी चुंगी के पास से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम उसे लेकर लखनऊ चली गई।
लखनऊ एसटीएफ में तैैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सहारनपुर स्थित एक को-ऑपरेटिव कंपनी लिमिटेड में करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया था। एसआईटी ने मामला दर्ज कराया था। जिसमें मार्च में आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। टैक्स चोरी के खेल में पिहानी चुंगी निवासी तत्कालीन आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा भी शामिल था। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम था।
वह फरार होने के बाद से घर मेें आता जाता रहता था। एसटीएफ टीम उसे मंगलवार को घर से गिरफ्तार कर लखनऊ लेकर गई। एसटीएफ के उपनिरीक्षक ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।