फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ghat marg repairing

सड़क की कराई जा रही मरम्मत, लगवाए जा रहे हैंडपंप

Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
ghat marg repairing
बेरियाघाट जाने वाले मार्ग की मरम्मत के काम में लगी जेसीबी। संवाद - फोटो : HARDOI
मल्लावां। कार्तिक पूर्णिमा पर बेरियाघाट पर आयोजित होने वालेे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। घाट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत शुरू करा दी गई है। मार्ग पर पेयजल के लिए 50 हैंडपंप भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। भक्त गंगा स्नान के साथ ही मेले में भी शामिल होते हैं। एक साल पहले ही यहां आयोजित होने वाले मेले को सरकार द्वारा राजकीय दर्जा भी दिया जा चुका है। इस बार 19 नवंबर को मेला लगेगा। प्रशासन ने कुतुवापुर गांव के पास से मेला स्थल तक जाने वाली सड़क पर बालू भरकर गड्ढों व जलभराव को खत्म करने का काम शुरू करा दिया है। मेला का समय नजदीक आते ही श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली व निजी वाहनों से घाट पर पहुंचकर राउटी लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मेले में अस्थायी पुलिस चौकी व मेडिकल टीम के कैंप की व्यवस्था भी रहेगी। पेयजल के लिए 50 हैंडपंप लगवाए गए हैं। 50 अस्थायी व तीन मोबाइल शौचालय की व्यवस्था कराई गई है। 50 क्विंटल लकड़ी के साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए दो जनरेटर लगवाए जाएंगे। घाट पर गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की देखरेख में काम
बिलग्राम। बिलग्राम तहसील के राजघाट और मल्लावां क्षेत्र के बेरिया घाट पर 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान व मेले का आयोजन किया जाना है। लगभग 15 दिन पूर्व आई बाढ़ के कारण घाट को जाने वाले रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही कई जगह बिजली के पोल टूटे पड़े हैं। दो दिन पहले डीएम अविनाश कुमार ने घाट व मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे।

डीएम के निर्देश पर व्यवस्था सुधारने का काम तेज कर दिया गया है। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, तहसीलदार राजीव यादव सीओ विशाल यादव अधिकारी अपनी देखरेख में व्यवस्था दुरुस्त करा रहे हैं। इन दिनों घाट पर जाने वाले रास्ते के साथ ही मेला क्षेत्र को कई जेसीबी लगाकर समतल कराने का कार्य चल रहा है। वहीं मेला क्षेत्र तक जाने वाले मार्ग के किनारे की झाड़ियां भी साफ कराई जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed