फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   get fame in foriegn but dont forget village

विदेश में नाम कमाया पर भूले नहीं गांव का गलियारा

Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
get fame in foriegn but dont forget village
हरदोई। स्वतंत्रता संग्राम हो या फिर धार्मिक क्षेत्र, हरदोई जिले की हमेशा अलग पहचान रही है। विशिष्ट छाप छोड़ने के लिए यहां के लोग मशहूर हैं। राजनीति, सामाजिक कार्यों में जिले की छवि अच्छी है। बड़ी संख्या में हरदोई के लोग विदेशों में भी बसे हैं। विदेश में जिले की पहचान बनाने वालों से हरदोई के लोगों को रूबरू कराने का प्रयास अमर उजाला ने शुरू किया है। इसी क्रम में आज बात हो रही है कछौना के विनय और पिहानी के आशुतोष की। दोनों ने विदेशों में काम के जरिये जिले का भी डंका बजाया है। दोनों का कहना है कि उनकी आत्मा गांव में ही बसती है।
विज्ञापन

कछौना कस्बे के स्टेशन रोड निवासी विनय वाजपेयी इन दिनों प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी कागनीजेंट में निदेशक हैं। वह आस्ट्रेलिया के सिडनी में परिवार सहित रहते हैं। विनय वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा कछौना की प्राथमिक पाठशाला में पूरी हुई। कक्षा छह से 10 तक की पढ़ाई विनय ने कस्बे के ही जनता इंटर कालेज से पूरी की।
विज्ञापन

बाद में प्रयाग विश्वविद्यालय फिर बनारस विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की। 1998 में वह टीसीएस यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कैंपस इंटरव्यू के जरिए चयनित हो गए। अमेरिका और यूरोप में विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सेवाएं देने के बाद अब विनय आस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रहे हैं। अमर उजाला से हुई बातचीत में विनय ने कहा कि भले ही वह परिवार सहित विदेश में रह रहे हों, लेकिन उनकी आत्मा गांव के गलियारों में ही बसती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी कस्बे के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी डॉ. आशुतोष रस्तोगी वर्तमान में अबुधाबी में न्यूयार्क यूनिवर्सिटी में न्यूरो वैज्ञानिक हैं। पिहानी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी और कृष्णा रस्तोगी के पुत्र आशुतोष ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई पिहानी कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई हरदोई शहर के आरआर इंटर कालेज से करने के बाद स्नातक की शिक्षा महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हासिल की।
इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से परास्नातक और पीएचडी पूरी की। लंबे समय तक अमेरिका में रहने के बाद अब डॉ. आशुतोष अबुधाबी में रह रहे हैं। आशुतोष संयुक्त राष्ट्र में आयोजित हुए 20वें युवा सम्मेलन में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। खास बात ये है कि आशुतोष अब भी पिहानी के जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर वर्ष निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। संबंधित विद्यार्थियों की फीस सीधे संबंधित स्कूल में जमा कराते हैं।

आप भी दे सकते हैं जानकारी
विदेश में रहकर किसी भी क्षेत्र में हरदोई का नाम रोशन कर रहे लोगों के बारे में अगर आप को भी कोई जानकारी है तो हमारे साथ साझा करें। मोबाइल नंबर 9450855313 पर व्हाट्सएप या कॉल कर जानकारी दें। हम विदेश में बसे हरदोई के लोगों की जानकारी प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed