{"_id":"5e9ddd898ebc3ed5916fcc6f","slug":"genhu-khareed-hardoi-news-knp556214951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल गेहूं बेचने वाले किसानों से करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल गेहूं बेचने वाले किसानों से करें संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को बावन के ग्राम न्योरादेव में संचालित साधन सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र पर कम खरीद किए जाने की बात सामने आने पर केंद्र प्रभारी/सचिव अवधेश सिंह चौहान को फटकार लगाई। कहा कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने क्रय केंद्र पर गेहूं बेचा था, उनके संपर्क कर उन्हें क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाया जाए। पिछले साल जिन किसानों ने क्रय केंद्र पर गेहूं बेचा था, उनसे संपर्क कर उन्हें क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित किया जाए। किसानों को पंजीकरण की सुविधा दी जाए व टोकन व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। डीएम ने कहा कि केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों समेत श्रमिक व किसान सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है।
केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन सुनिश्चित किया जाए। अगर इसमें कोई कोताही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सदर राकेश गुप्ता, एसओ राजेश राय व लेखपाल नवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाहाबाद। एडीएम संजय कुमार सिंह ने सोमवार को कस्बा स्थित नवीन मंडी पहुंच कर गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने कहा कि सभी केंद्र प्रभारी गत वर्ष केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों से संपर्क करें और उन्हें उपज लेकर केंद्र पर आने के लिए प्रेरित करें।
एडीएम ने पीसीएफ क्रय केंद्र पहुंच कर खरीद के बारे में जानकारी ली। पीसीएफ के क्रय केंद्र पर सबसे कम खरीद होने पर केंद्र प्रभारी रणंजय प्रजापति को फटकार लगाई और खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने मंडी स्थित विपणन विभाग के दोनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एडीएम ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित कर केंद्र पर बुलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अतुलप्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे, तहसीलदार अवधेश कुमार, अवनीश कुमार व विश्वनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।