फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gas pipeline turning city roads and footpaths into a sieve.

Hardoi News: मोबाइल में मैप पर रास्ता देखते समय अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत

Thu, 18 Jun 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Gas pipeline turning city roads and footpaths into a sieve.
फोटो- 18- घायल युवक अविनाश। संवाद
मल्लावां (हरदोई)। मोबाइल में मैप पर रास्ता देखते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह कार आगे चल रहे ट्रक के पास पहुंच गई। बचने के लिए चालक ने कार मोड़ी लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। कार सवार दोनों युवक दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली के प्रहलादपुरी कोतवाली क्षेत्र के शाहबाद डेरी निवासी शुभम (28) और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर उबास के शर्मा कॉलोनी निवासी अविनाश आपस में दोस्त थे। शुभम मूलरूप से प्रयागराज जनपद के अजबा गांव का रहने वाले थे। मां को गांव से दिल्ली ले जाने के लिए दोनों एक ही कार से प्रयागराज जाने के लिए बुधवार रात 10 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर निकले थे। कार शुभम चला रहे थे। अविनाश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 06:30 बजे मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास शुभम कार चलाते हुए मोबाइल से मैप पर रास्ता देखने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान कार आगे चल रहे ट्रक के बिल्कुल करीब आ गई। ट्रक से बचने के लिए शुभम ने कार को एक तरफ मोड़ा तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे शुभम और अविनाश को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये सीएचसी मल्लावां भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अविनाश का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होने से घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
अजबा गांव निवासी शुभम की हरियाणा के बवाना में रांगा गलाने की फैक्टरी जबकि उनका दोस्त अविनाश का प्रेमनगर में जींस बनाने का कारोबार है। शुभम के साथ वह उसकी मां को लेने प्रयागराज जा रहे थे। शुभम के परिवार में उनकी पत्नी पूनम के अलावा एक डेढ़ साल का बेटा है। शुभम की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं अविनाश के परिवार में पत्नी अंजली के अलावा एक छह साल का लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed