फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga ka jalstar ghata, garra isthir

पांच दिन में 60 सेंटी मीटर घटा गंगा का जलस्तर

Mon, 20 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ganga ka jalstar ghata, garra isthir
हरदोई। जनपद में गंगा नदी का जलस्तर पिछले पांच दिनों में 60 सेंटीमीटर नीचे गिरा है। गर्रा का जलस्तर तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। वहीं रामगंगा भी चेतावनी बिंदु से नीचे बह रही है।
विज्ञापन

बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद जनपद से होकर निकलने वाली गंगा, रामगंगा व गर्रा नदी में एक सप्ताह पहले जलस्तर तेजी से बढ़ा था। जिससे कई क्षेत्रों में कटान से गई घर गिर गए थे। इधर पिछले कुछ दिनों से नरौरा व हरिद्वार बांध से गंगा नदी में पानी न छोड़ जाने के कारण गंगा व उसकी सहयोगी नदियों के जलस्तर में गिरावट व स्थिरता आई है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को गंगा का जलस्तर 135.55 मीटर रेकार्ड किया गया था। पिछले पांच दिन से बांधों से पानी न छोटे जाने के कारण गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 134.95 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं रामगंगा का जलस्तर तीन दिन से अपने निचले स्तर पर है। गर्रा नदी का जलस्तर भी पिछले तीन दिनों से स्थिर बना हुआ है। गर्रा नदी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे से बह रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि अभी तीनों नदियों का जलस्तर नियंत्रण में है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed