फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga,dead,hardoi news,brother in law,sister husband

साले के मुंडन में आए बहनोई की गंगा में डूबकर मौत

Fri, 16 Apr 2021 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
ganga,dead,hardoi news,brother in law,sister husband
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में गंगा किनारे राजघाट पर साले के मुंडन में शामिल होने आए बहनोई की गंगा में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगवां निवासी राम कली अपने पुत्र अमित (7) का मुंडन कराने के लिए गंगा किनारे राजघाट पर शुक्रवार को आईं थीं।
विज्ञापन

इनके साथ में उनकी विवाहित पुत्री मोनी और उसका पति विनोद कुमार उर्फ गुड्डू (22) निवासी नगरिया कल्याणपुर और रोहिणी व उसका पति प्रेम कुमार मौर्य निवासी बगदादी थाना खैराबाद जनपद सीतापुर भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में मुंडन के बाद विनोद और प्रेम कुमार गंगा में नहाने लगे। परिजनों के मुताबिक नहाते समय विनोद गहरे पानी में चला गया। उसकी तलाश की गई, तो उसका शव कुछ दूर उतराता मिला।

परिजनों ने वहां मौजूद लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर बिलग्राम कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed