फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga came to the warning point

चेतावनी बिंदु के पास पहुंची गंगा

Mon, 01 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 01 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ganga came to the warning point
बाढ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बिलग्राम। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंच गया है। गंगा के किनारे बसी एक दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं और उनके मजरों में रहने वालों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कुछ स्थानों से ग्रामीण पलायन कर ऊपरी इलाकों में बस रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद की जा रही है। प्रशासनिक अमला भी सतर्क हो गया है। एसडीएम ने बाढ़ चौकियों के अलावा लेखपालों के एक दल को सोमवार को भेजकर पूरे इलाके की रिपोर्ट ली है।

विज्ञापन


सोमवार को गंगा का पानी किनारों को तोड़ कर आगे आसपास बढ़ रहा है। बांधों से छोड़ा जाने वाला पानी जल स्तर को तेजी से बढ़ा रहा है जिसमें गंगा के मुहाने अब छोटे पड़ गए हैं। पानी राजघाट के निकट गांवों कटरी परसोला के रामेश्वर पुरवा, कटरी छिबरामऊ के कुछ मजरों व कटरी बिचुइया के मजरों में खेतों की फसलों को प्रभावित कर रहा है। इलाकाई जानकारों की माने तो सभी नदी के किनारे बसे ग्रामीणों के लिए खतरनाक स्थित बन रही है। पूरे इलाके की फसलें खतरे की स्थिति से अब दूर नहीं हैं।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम पीपी तिवारी व तहसीलदार एनपी मौर्या ने बताया कि चौकियों पर तैनात लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं, ऐसे लेखपाल जो पूर्व में बाढ़ में काम कर चुके हैं उनको भी संभावित बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भेज कर रिपोर्ट ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed