{"_id":"5f0b426e8ebc3e63a04d3215","slug":"gandgi-dekh-naraj-hardoi-news-knp5708193135","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने नालों को कराया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने नालों को कराया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
फोटो-42-मौके पर मौजूद अधिकारियों की टीम और पुलिस। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। नायब तहसीलदार व ईओ की देखरेख में रविवार को नगर के प्रमुख नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। साथ ही टीम ने घरों के बाहर चन्नी आदि बनाकर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया।
रविवार को नायब तहसीलदार नितिन राजपूत, ईओ देवांशी दीक्षित व स्वच्छता मिशन अधिकारी पलक सिंह की देखरेख में नगर पंचायत कुरसठ के मोहल्ला पंत नगर, अशोक नगर व रामनगर में अभियान चलाकर नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नालों से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही टीम ने सड़कों के किनारे से कचरा भी हटवाया।
विशेष अभियान के दौरान टीम ने सड़क के किनारे चन्नी बनाने, खूंटा लगाए व मवेशी बांधकर अतिक्रमण करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि जल्द ही निरीक्षण होगा। अगर संबंधित लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोग की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष साफ सफाई अभियान के तहत नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है। नालियों में भी कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है।