फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganapati come my courtyard

गणपति आओ मेरे आंगन

Sun, 20 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganapati come my courtyard

गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में वंशीनगर में चल

विज्ञापन
रहे महोत्सव में शनिवार की रात भक्तों का रेला लगा रहा। विख्यात भजन गायक नंद किशोर शर्मा नंदू के भजनों पर जुटा पूरा शहर झूमता नजर आया। इधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी दरबार में पहुंच माथा टेका।

अहमदाबाद से आए भजन गायक ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधेे रखा। महाराज ने खाटू श्याम जी का गुणगान किया। नंदू जी द्वारा गणपति आओ मेरे आंगन, मेरा श्याम बड़ा  रंगीला, नन्हे कान्हा कीर्तन की है रात, बाबा आज व सब कुछ दिया कान्हा...आदि भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व 56 भोग का प्रसाद गजानन को चढ़ाया गया।

इसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, समीर सिंह, अविनाश मिश्र, आनंद शंकर सेठ, रामकिशोर द्विवेदी, राजवर्धन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। उधर, विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान रविवार की प्रात: आचार्यों द्वारा विघभन विनाशक गजानन महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजन, अर्चन व आरती आदि कार्यक्रम कराए गए।

देर शाम कलाकारों के द्वारा आयोजित हुए भजनों ने ऐसा समां बांधा कि भक्त जन झूमते नजर आए। दिल्ली व मुंबई से आए कलाकारों ऐश्वर्या रावत, प्रतीक्षा, अंकिता सिंह, पूजा शर्मा को लेकर पदाधिकारियों द्वारा शहर में कारवां निकाला गया, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।

इस मौके पर सोमेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, अनुराग दीक्षित आदि मौजूद थे। इसी तरह सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी के गणेश उत्सव में गणेश को भोग प्रसाद लगाया गया तथा दुर्वा चढ़ाई गई। मराठा आरती में भीमराव मराठा, तुकाराम प्रहलाद, सुनील, भगवान, लक्ष्मण, राजेश आदि मौजूद थे।

देर शाम लुधियाना से आए कलाकारों द्वारा कृष्ण लीला की गई। पंडाल पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा रहा। सायंक ाल में अनुज महेंद्रा के द्वारा विधि विधान से भोग लगाकर लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज क पूर, प्रदीप रस्तोगी, भोलानाथ, राजीव भल्ला, शिवकुमार, विष्णु आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed