फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Galla Mandi Plledaron be five million of insurance

गल्ला मंडी में पल्लेदारों का भी हो पांच लाख का बीमा

Sat, 25 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 25 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Galla Mandi Plledaron be five million of insurance
धरना - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। गल्ला मंडी में फुटकर दुकानदारों और पल्लेदारों का भी पांच लाख का बीमा कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मेवाराम जनता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


धरने पर बैठे मेवाराम जनता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गल्ला थोक व्यापारियों से नवीनीकरण के नाम पर ढाई सौ के बजाय एक हजार व दो हजार रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि आजीवन लाइसेंस के लिए 10 हजार से अधिक की राशि मांगी जा रही है। उन्होंने मांग की कि गल्ला व्यापारियों से 25 सौ रुपये जमा कराकर 10 साल का नवीनीकरण किया जाए। मेवाराम जनता ने इसके अलावा गल्ला मंडी में फुटकर दुकानदारों व पल्लेदारों का भी थोक व्यापारियों की तरह पांच लाख का बीमा लागू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि मंडी समिति में साढ़े छह साल से सब्जी फल के थोक लाइसेंस के लिए कुछ लोगों ने कागज जमा थे लेकिन तीन हजार रुपये घूस न देने के कारण फल सब्जी के थोक लाइसेंस नहीं बनाए गए। फाइल ही गायब बताई जा रही है। फाइल गायब करने वाले भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर अन्य गल्ला व्यापारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed