फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   full facalities but no cleaning

संसाधन भरपूर, शहर में स्वच्छता फिर भी दूर

Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
full facalities but no cleaning
कैनाल रोड पर पूर्व सांसद स्व. किंदर लाल की कोठी के सामने कूड़ेदान के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद न्यूज - फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका के पास संसाधनों का कोई अभाव नहीं है, लेकिन सफाई के प्रति गंभीरता न बरतने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हाल ये है कि जहां कूड़ेदान रखे हैं, वहां भी कूड़ा फैला रहता है। सफाई न होने से ऐसा हाल है। स्वच्छता सर्वे शुरू होने के बाद भी गंदगी फैलने पर रविवार को प्रमुख मार्गों और चौराहों पर कूड़े के ढेर लगने और सोमवार को कूड़ेदानों के बेकार पड़े होने पर खबर दी गई। आज इसी क्रम में पालिका के पास संसाधन होने के बाद भी सफाई के प्रति न चेतने पर खबर दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चीलपुरवा में स्वच्छता अभियान के तहत रखवाए गए लोहे के भारी भरकम कूड़ेदान ही कूड़े में पड़े नजर आते हैं। लोग इनके अंदर कूड़ा डालते हैं, लेकिन कई बार सफाईकर्मी यहां से कूड़ा नहीं निकालते और फिर आसपास भी गंदगी एकत्र हो जाती है।
विज्ञापन

शहर में कैनाल रोड पर ही मुख्य विकास अधिकारी का आवास है। इससे कुछ ही दूरी पर पूर्व सांसद स्व. किंदरलाल की कोठी है। कोठी के निकट ही गंदगी की भरमार है। स्वच्छता मिशन के तहत रखे गए बड़े कूड़ेदान बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े कूड़ेदान लगवाए जाने का मकसद ये था कि लोग घरों का कूड़ा डालने के लिए इनका इस्तेमाल कर लें। कूड़ेदान की सफाई नहीं होती तो आसपास गंदगी फैलती है। फिर छुट्टा मवेशी भी यहां घूमते नजर आते हैं।
अस्पताल चौराहे के निकट ही बड़ा कूड़ेदान रखा है। इसके आसपास भी गंदगी फैली हुई है। दरअसल कूड़ा उठाने में ही इतनी लापरवाही की गई कि हालात बेहतर होने के बजाय गंदगी फैल गई।
नगर पालिका के पास उपलब्ध संसाधन
विभागीय सफाईकर्मी - 143
संविदा सफाईकर्मी - 140
आउट सोर्सिंग कर्मी- 155
टिपर- 8
ट्रैैक्टर-ट्राली - 4
लोडर- 3
डंपर प्लेसर - 4
जेसीबी- 1
थ्री व्हीलर- 1
हत्थू ठेलिया - 130
(ब्योरा अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला के मुताबिक)
भोला मिश्रा का कहना है कि स्वच्छता के लिए प्रयास तो अच्छे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार देखरेख सही ढंग से नहीं कर रहे। लापरवाही और अनदेखी के चलते गंदगी है।
अनुराग अवस्थी ने बताया कि बड़े कूड़ेदानों से कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता। जब उठता भी है तो इसके आसपास काफी कूड़ा बिखर जाता है। निगरानी सख्त हो तो स्थिति सुधरेगी।

बच्चन कहते हैं कि सफाईकर्मियों पर निगरानी रखी जानी चाहिए। कई बार सफाईकर्मी अपने अधिकारियों की अनदेखी करते हैं। इसके कारण गंदगी हो रही है।
सूरज गुप्ता ने कहा कि बड़े कूड़ादानों के आसपास बहुत बदबू आती है। इनसे कूड़ा सही ढंग से नहीं उठाया जाता। कूड़ेदानों में पड़ा कूड़ा सड़ जाता है।
पालिकाध्यक्ष की सुनिए
नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बताया कि शहर में स्वच्छता के मामले में बहुत सुधार आया है। कुछ जगहों पर कमियां हैं, उन्हें दूर कर शहर को स्वच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed