फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Front opened by the old pension scheme, the Joint Committee

पुरानी पेंशन योजना को लेकर संयुक्त समिति ने खोला मोर्चा

Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 07 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Front opened by the old pension scheme, the Joint Committee
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। राष्ट्रीय पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पुतला फूंककर विरोध किया। इसके बाद जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम 18 हजार व सभी कोटियों के कर्मचारियों के लिए मल्टीप्लाइंग फैक्टर में वांछित सुधार हो व अन्य कर्मचारी विरोधी सिफारिशें रद्द हो। काम के घंटों में कमी, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों का निवारण, विभिन्न कोटियों में सरकारी कर्मचारियों की समस्या का समाधान, चिकित्सा सुविधाओं, स्टाफ क्वार्टरों में सुधार आदि शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन


ग्रुप डी व सी के रिक्त पड़े पदों पर नियमित नियुक्ति की जाए व कार्यरत संविदा कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर तक आए कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष शैलेश तिवारी, राजेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, अवधेश वर्मा, नीलम दीक्षित, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed