फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friend murdered for not giving mobile to play game

अलीगढ़ः गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर दोस्त की कर दी हत्या

Fri, 17 Sep 2021 03:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Friend murdered for not giving mobile to play game
सुमित का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
गांव मढ़ौली में गेम खेलने के लिए मोबाइल देने से मना करने पर युवक ने अपने ही 16 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी। उसने शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली निवासी राजाराम अतरौली की एक दूध की डेयरी में कार्य करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सुमित कुमार डीकेएस स्कूल में कक्षा नौंवीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार सुबह से सुमित लापता था। परिजनों ने गांव के ही विनोद (20 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने विनोद को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। विनोद ने पुलिस को बताया कि राज ढाबा के पीछे भट्ठा के निकट वह और सुमित बैठे थे। उसने गेम खेलने के लिए सुमित से मोबाइल मांगा। सुमित ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में उसने गमछा से सुमित का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव भट्ठा के निकट खंडहर में सुरेंद्र कुमार के कुएं में फेंक दिया। सीओ नरेंद्री सैनी ने बताया कि विनोद की निशानदेही पर सोमवार तड़के पुलिस ने शव को कुआं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रामघाट रोड पर लगाया जाम
गांव के लोगों ने रामघाट रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस तीन दिन से उन्हें गुमराह कर रही थी। आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया, तब लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed