फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fraudial arrest

अधिकारियों से ठगी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
fraudial arrest
हरदोई। अपर मुख्य सचिव बनकर अधिकारियों से ठगी करने के आरोपी 25 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर आरोपी की आपराधिक वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आगरा के पिढ़ौरा थाने के नगरिया गांव निवासी भारतवंशी उर्फ श्याम को सुरसा थाना पुलिस ने सुबह सथरा गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी सुरसा थाने से वर्ष 2020 से गैंगेस्टर में वांछित चल रहा था। एसपी के मुताबिक भारतवंशी शातिर ठग है। वह गिरोह बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

गैंग का सरगना विवेक चौधरी, श्रीकांत व अन्य साथी जेल में हैं। आरोपी फरार चल रहा था। वह पुलिस से बचकर अपर मुख्य सचिव बनकर विभिन्न जनपदों में अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर रुपये ऐंठता था। उसके साथी बलरामपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों से वसूली कर चुके हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed