फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud of five lakhs in the name of giving scooty dealership

Hardoi Crime: स्कूटी की डीलरशिप देने के नाम पर फ्रॉड, पांच लाख से अधिक की ठगी, वरिष्ठ लिपिक है आरोपी

Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
सार

बीस स्कूटी देकर डीलरशिप शुरू करने के लिए पांच लाख 40 हजार रुपये दिए गए। कुछ दिन बाद पांच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भेजी गई। उसके बाद 15 स्कूटी भेजने के लिए फोन किया, तो फ्राड करने वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of giving scooty dealership
लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में पाली कस्बे के एक व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की एजेंसी देने के नाम पर पांच लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। रुपये वापस न देने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फर्जीवाड़ा करने वाला बांदा जनपद में भूमि संरक्षण कार्यालय में लिपिक पद पर तैनात है।

विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला सराय सैफ निवासी रजनीकांत बाजपेई ने बताया कि 15 मई 2022 को उसके आवास पर जेपी श्रीवास्तव और उनका बेटा विवेक श्रीवास्तव डॉक्टर सौरभ पाठक के साथ आए थे। बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की कंपनी है। इसकी डायरेक्टर उसकी पत्नी आरती हैं।
विज्ञापन

स्कूटी की डीलरशिप लेने के लिए डॉक्टर सौरभ के माध्यम से बातचीत पक्की हुई। 20 स्कूटी देकर डीलरशिप शुरू करने के लिए पांच लाख 40 हजार रुपये दिए गए। कुछ दिन बाद पांच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी भेजी गई। उसके बाद 15 स्कूटी भेजने के लिए फोन किया, तो फ्राड करने वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी श्रीवास्तव के बारे में जानकारी जुटाई, तो पता चला कि वह भूमि संरक्षण अधिकारी (द्वितीय) कार्यालय जनपद बांदा में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत है। रुपया मांगने पर देने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरती श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, विवेक रंजन, प्रभात रंजन श्रीवास्तव पर फ्राड करके रुपये हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed