{"_id":"59aaf5c24f1c1be5278b5009","slug":"fracture-stirrup-in-down-line-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाउन लाइन ट्रैक में फ्रैक्चर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाउन लाइन ट्रैक में फ्रैक्चर, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक की मरम्मत करते रेल कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करना स्टेशन के पास शनिवार सुबह डाउन ट्रैक पर फ्रैक्चर मिला। सुबह की शिफ्ट में ट्रैक का सर्वे कर रहे गैंगमैन की नजर फ्रैक्चर पर पड़ी। उसने जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद डाउन लाइन पर आ रही ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया। टीम ने ट्रैक की मरम्मत की। करीब एक घंटे के बाद ट्रैक बहाल किया गया। इसके बाद ट्रेनों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया।
शनिवार को रेलवे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह ट्रैक का निरीक्षण कर रहे गैंगमैन की नजर चटकी हुई पटरी पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। ट्रैक में फ्रैक्चर मिलने की सूचना मिलते ही अधिकारी सतर्क हो गए। डाउन ट्रैक पर आ रही नॉन स्टाप, एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को हरदोई स्टेशन व उसके आसपास रोक दिया गया। जानकारी मिलने के बाद करीब 8 बजे मौके पर पहुंची गैंगमैन की टीम ने ट्रैक की मरम्मत का काम शुरू किया। नौ बजे मरम्मत का काम पूरा किया गया। इसके बाद शेड्यूल के हिसाब से ट्रेनों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सभी ट्रेनें 20 से 40 मिनट तक स्टेशन व उसके आसपास खड़ी रहीं। स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि मरम्मत के चलते सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन