फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four youths injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल

Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four youths injured in bike collision
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर पट्टी खेड़ा चौराहा के पास शुक्रवार को दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर निवासी लाल किशोर शुक्रवार को दोपहर बाइक से बांगरमऊ के नगौड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

साथ में उसकी पत्नी सुनीता और तीन साल की बेटी शृष्टि भी थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर पट्टी चौराहा के निकट सामने से आए दूसरी बाइक सवार अमन निवासी ग्राम अर्तधनी थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव की बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दोनों बाइकों की भिड़ंत में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
जहां डॉक्टरों ने अमन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed