{"_id":"6af89c73730a2d76b4013670","slug":"four-year-old-child-goes-missing-under-suspicious-circumstances-abduction-suspected-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160135-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में चार साल की मासूम लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में चार साल की मासूम लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मकान के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची संदिग्ध हालात में शुक्रवार शाम लापता हो गई। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। उन्नाव से डाॅग स्क्वायड भी शनिवार को बुलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कमालपुर निवासी एक शख्स की बेटी (4) शुक्रवार दोपहर बाद गांव मेें ही खेल रही थी। कुछ देर बाद यहीं से लापता हो गई। जब शाम तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। लोनार थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा और बावन चौकी प्रभारी अक्षय मलिक ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान बच्ची के प्राथमिक विद्यालय के आस पास तक जाने की बात सामने आई, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह और सीओ प्रवीण यादव की निगरानी में बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें लगी हुई हैं। आस पास के गांवों में भी छानबीन की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर अपहरण की प्राथमिकी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है।