फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   four thief arrested in hardoi

सरगना समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, जेवरात-तमंचे बरामद

Sat, 29 Aug 2020 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
four thief arrested in hardoi
फोटो-28- आरोपियों के बारे जानकारी देते एएसपी पूर्वी कपिल देव। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में शहर में गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोरों को पुलिस ने शुक्रवार रात सरगना समेत गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे व जेवर बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने बताया कि कई दिन से कुछ संदिग्ध युवकों के धन्नूपुरवा स्थित होटल में रुककर पार्टी करने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस टीम को जांच में लगाया गया। शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध युवक आरटीओ चौराहे के पास खड़े हैं, इस पर कोतवाल जगदीश यादव ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम समीर उर्फ मून उस्मानी पुत्र अनीस निवासी मोहल्ला सरायं थोक पूर्वी, वीरेश यादव पुत्र उमेश यादव निवासी ग्राम खुटेहना देहात कोतवाली, सोनू नागर पुत्र गुड्ड़ू निवासी धन्नूपुरवा व ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम कन्हईपुरवा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने फरार साथियों के नाम आकाश वाल्मीकि व अनीश उर्फ रामा बताए हैं। एएसपी पूर्वी ने बताया कि समीर गैंग का सरगना है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो तमंचे व उनकी निशानदेही पर एक हार, झाले, मोती, एक नथ, एक जोड़ी पायल, दो कमरबंद, छल्ला, लॉकेट व सात जोड़ी बिछियां बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed