फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four policemen lined up to beat the victim

Hardoi News: पीड़ित को पीटने में चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four policemen lined up to beat the victim
हरदोई। पीड़ित के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों पर एसपी ने सख्त रुख दिखाया है। संडीला कोतवाली में तैनात तीन दीवान एसपी ने लाइन हाजिर कर दिए हैं। जनता से अच्छा व्यवहार न करने के आरोप में शहर कोतवाली में तैनात एक सिपाही को भी एसपी केसी गोस्वामी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर तिगावां निवासी राजकमल ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि संडीला कोतवाली में तैनात दीवान राजीव, श्रवण कुमार वर्मा और प्रवीण प्रकाश ने उसके साथ तब मारपीट की थी जब वह अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट लिखाने गए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनसे 15 हजार रुपये मांगे और फिर न देने पर मारा पीटा। बाद में कुछ रुपये देने पर उसे छोड़ दिया, लेकिन शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने पूरे मामले की गोपनीय जांच कराई तो कुछ बिंदुओं पर शिकायत प्राथमिक जांच में सही मिली। इस पर एसपी ने सख्त रुख दिखाते हुए तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसी तरह शहर कोतवाली में तैनात सिपाही उमेश कुमार का जनता से व्यवहार ठीक न होने की शिकायत पर एसपी ने उसे भी लाइन हाजिर कर दिया। एक साथ चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने से महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों की लापरवाही किसी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जो पुलिस कर्मी विभाग की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। मेहनत और ईमानदारी से सभी पुलिस कर्मी काम करें और जनता से सहज व्यवहार रखें। -केसी गोस्वामी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed