{"_id":"65bfdf2708af632f240582c7","slug":"four-people-riding-a-bike-were-hit-by-a-tractor-trolley-a-woman-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110122-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार चार लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार चार लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, महिला की मौत
Mon, 05 Feb 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र में जनिगांव शंकरपुर मार्ग पर एक ही बाइक पर सवार चार लोगाें को एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक महिला की ट्राली के पहिए से कुचलकर मौत हो गई। बाकी तीन लोगों को मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।
अतरौली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी रामबेटी (50) का मायका संडीला कोतवाली क्षेत्र के गदौरा गांव में है। रविवार को वह पुत्र पंकज (25), पुत्री शिल्पा (16) और नाती शिवांश (2) के साथ बाइक से वापस गांव जा रही थीं। जनिगांव शंकरपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज, शिल्पा और शिवांश सड़क की पटरी पर जा गिरे, जबकि राम बेटी सड़क की तरफ गिरीं।
ट्राली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर मौके से भाग निकला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली के बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।