फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people including BKU District President detained, released

Hardoi News: भाकिमयू के जिलाध्यक्ष समेत चार को हिरासत में लिया, छोड़ा

Thu, 27 Jun 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four people including BKU District President detained, released
हरपालपुर। किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग के समर्थन में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकिमयू) दशहरी के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गंगा नदी में बेड़ीजोर गांव में जल सत्याग्रह शुरु किया। पुलिस ने भाकिमयू के जिलाध्यक्ष सहित चार को हिरासत में ले लिया जबकि, अन्य को खदेड़ दिया। पुलिस ने देर शाम सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव स्थित रामगंगा नदी में जल सत्याग्रह कर रहे भाकिमयू के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी-कार्यकर्ता एकत्र हुए। खनन समेत किसानों की कई समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए सवायजपुर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद कार्रवाई न होने पर जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने सैकड़ों किसानों के साथ बेड़ीजोर पुल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल सत्याग्रह शुरु कर दिया।
विज्ञापन

सवायजपुर एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव व सीओ रवि प्रकाश सिंह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, सरवन कुमार, अनुराग व सौरभ को हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने पुलिस-प्रशासन की ओर से जल-सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं पर किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन व जल सत्याग्रह कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना व बल प्रयोग प्रशासन का तानाशाही रवैया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जल्द ही किसानों की समस्याओं को हल न किया गया तो जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed