{"_id":"87df2c850bddabbc101788b5f94a6c75","slug":"four-people-die-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर
विज्ञापन
हुए सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क
जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम
मच गया। पुलिस ने बस चालक और बस को कब्जे में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर ग्राम कौढ़ा चौराहे पर सोमवार की शाम सामने से आ रही निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकहा निवासी मेघनाथ (55) पुत्र जगदीश, उनके फुफेरे भाई सुखवीर (32) पुत्र मूंगा लाल निवासी बरखेड़ा जयफल थाना मदनापुर शाहजहांपुर और सोनू (20) पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी अल्ला गंज शाहजहांपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से उत्तेजित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान घटना की जानकारी होने पर दारोगा केपी सिंह सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक मेघनाथ के भाई कल्लू ने बताया कि सुखवीर उसका फुफेरा भाई है और राजेंद्र सुखवीर का फुफेरा भाई है। वह लोग उसके गांव आए थे। सोमवार की सुबह वह लोग मेघनाथ के साथ शहर आए थे। यहीं से वह पास जा रहे थे।
सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। बताया कि सुखवीर के एक पुत्री है। वहीं मेघनाथ के एक पुत्र है, जबकि सोनू के भी एक पुत्री है। दारोगा केपी सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी पुलिस हिरासत में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इधर इसी गांव के निकट सोमवार की सुबह बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार ऋषी राम (18) पुत्र बच्चू लाल निवासी फरीदापुर और उसका भाई सुजीत घायल हो गए थे। ऋषी राम की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे।
रास्ते में ऋषी राम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग गांव से शाहाबाद जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।