फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four oxygen plots inaugurated in the district

ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से रोगियों को मिलेगी राहत : रजनी

Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four oxygen plots inaugurated in the district
फोटो-12-बटन दबाकर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करतीं विधायक रजनी तिवारी साथ में डीएम अविनाश कुमार, स? - फोटो : HARDOI
हरदोई। पीएम केयर फंड से स्थापित तीन और एक निजी संस्था के सहयोग से स्थापित एक ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण गुरुवार को किया गया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर तथा अन्य बीमारियों के गंभीर रोगियों को इन प्लांटों की स्थापना से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में पीएम केयर फंड से लखनऊ रोड स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया। वहीं एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जिला महिला चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। लोकार्पण करते हुए विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का जल्द निर्माण पूरा होने के बाद जिले वासियों को लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने की कवायर में प्लांट स्थापित हुए हैं। साथ ही टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है। सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर ऑक्सीजन सप्लाई का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ आकांक्षा राना, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय का प्लांट एक हजार लीटर प्रतिमिनट के हिसाब से ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा।
- जिला चिकित्सालय का प्लांट पांच सौ लीटर प्रति मिनट की क्षमता से उत्पादन करेगा।
- जिला महिला चिकित्सालय में लगा प्लांट दो सौ पचास लीटर प्रति मिनट की क्षमता से उत्पादन करेगा।
- जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित प्लांट 375 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से उत्पादन करेगा।
जिले में अब 12 ऑक्सीजन प्लांट हो गए हैं। अहिरोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहाबाद, बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संबंधित क्षेत्रों के विधायकों की विधायक निधि से प्लांट स्थापित किए गए थे। पिहानी सीएचसी में सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी की निधि से प्लांट स्थापित हुआ है। इसके अलावा संडीला सीएचसी में एक, जिला पुरुष चिकित्सालय में एक और जिला अस्पताल में दो प्लांट पहले से स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed