फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four months later, the legislature could not even hand pumps

चार महीने बाद भी विधायक नहीं लगवा पाए हैंडपंप

Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four months later, the legislature could not even hand pumps
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। विधायक और एमएलसी चार महीने बाद भी अपने-अपने क्षेत्र में 100 हैंडपंप नहीं लगवा पाए हैं। अप्रैल में मुख्यमंत्री ने विधायकों को 100 नए हैंडपंप और 100 हैंडपंप रीबोर कराने का अधिकार दिया था। अभी तक केवल सात विधायकों और चार एमएलसी ने 785 नए और 1060 हैंडपंपों रीबोर कराने की सूची जल निगम को सौंपी है। जल निगम ने सूची के आधार पर सर्वे करा लिया है। जल निगम ने 571 नए हैंडपंप व 688 रीबोर के लिए अनुमोदन किया है, किंतु अभी तक शासन से पैसा नहीं आया है। इससे काम नहीं शुरू हो पा रहा है।

विज्ञापन


रजनी तिवारी और महावीर सिंह का काम पूरा
बसपा विधायक रजनी तिवारी और सपा विधायक महावीर सिंह का ही लक्ष्य के अनुसार सूची व अनुमोदन का कार्य पूरा हो सका है। दोनों विधायकों के नए एवं रीबोर के 100- 100 हैंडपंपों की सूची अनुमोदित हो चुकी है।
विज्ञापन


राजपाल कश्यप की सूची नहीं आई
एमएलसी मनोनीत हुए जिले के मूल निवासी डा. राजपाल कश्यप कहने को तो हरदोई के लिए ही विधायक निधि आदि खर्च करने की बात कर रहे हैं मगर वे विधायक निधि से विकास कार्य कराने की शुरूआत करना तो दूर अभी तक हैंडपंपों के लिए ही सूची तक न दे न दे पाए हैं। इसी तरह एमएलसी एवं पूर्व मंत्री अशोक बाजपेयी ने नए हैंडपंपों के लिए सूची नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विधायक, एमएलसी की सूचियों के आधार पर 571 नए एवं 688 रीबोर हैंडपंप का अनुमोदन कर शासन से धनराशि मांगी गई है। शासन से धनराशि मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। - एपी यादव, एक्सईन जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed