फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four lakh robbery tied to a woman in a pillar

महिला को खंभे में बांध चार लाख की डकैती

Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four lakh robbery tied to a woman in a pillar
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेतुई गांव में सोमवार की रात नकाबपोश पांच बदमाशों ने मकान में धावा बोलकर महिला को बंधक बना लिया और नकदी और जेवरों समेत चार लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला को तमंचे के बल पर खंभे से बांध दिया था। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी पहुंचे और पड़ताल की, जबकि फोरेंसिक टीम ने नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

डकैती की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। देहात कोतवाली के ग्राम खेतुई निवासी विपिन सिंह मोबाइल टॉवर पर काम करते हैं। सोमवार की रात वह अपनी मां और भाई के साथ कछौना के समसपुर में भंडारे में शामिल होने गए थे, जबकि घर पत्नी अंशूू और दो छोटे बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करीब 12 बजे छत के रास्ते नीचे उतर कर आए पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक व्यक्ति ने कमरे में सो रही अंशू का दरवाजा खटखटाया।
महिला के दरवाजा खोलकर बाहर निकलते ही सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला केे सिर पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ खंभे में बांध दिए।
इसकेे बाद कमरे मेें रखी दो लाख रुपये की नकदी, 11 सोने की अंगूठी, एक सोने का हार, दो सोने की चेन, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी झाला, 12 जोड़ी मांग बेंदी आदि जेवर लेकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद अंशूू ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने सूचना पति व सास को दी। देर रात वह लोग भी घर पहुंच गए।

डकैती की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और पीड़िता से बदमाशों के हुलिया आदि के बारेे में जानकारी ली।
कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed