{"_id":"3ab75b00b16a85d11bcfe4162a1b551a","slug":"four-killed-in-accidents-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार लोगों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र में पिहानी-हरदोई मार्ग पर एक
विज्ञापन
बाइक सड़क किनारे पड़े पेड़ से टकरा गई। इससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं
दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया
गया। उधर, पिहानी थाना क्षेत्र में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के
दौरान मौत हो गई।
उधर, लोनार और सांडी क्षेत्र में विचित्र बुखार से पीड़ित दो बच्चियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार की देर रात ग्राम बरगावां व पूरा बहादुर के बीच सड़े किनारे पड़े पेड़ से बाइक टकरा गई।
इससे बाइक सवार थाना हरियावां के कस्बा निवासी हनी (17) पुत्र उदित नरायन और प्रांजल मिश्र (18) पुत्र ओम भगवान मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर हनी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्रांजल की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव निवासी राम त्रिवेदी की पत्नी का निधन हो गया था। इस पर गर्मी के कारण वह शव को सुरक्षित रखने के लिए शहर से बर्फ लेने आए थे।
बताया कि वह बर्फ को ट्रैक्टर ट्राली से लदवाकर भेजने के बाद बाइक से वापस गांव जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि हनी व प्रांजल कंप्यूटर कोचिंग पढ़ रहे थे। हनी गांव के ही इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। हनी का एक बड़ा भाई है, जबकि प्रांजल अकेला पुत्र है। घटना से पूरा गांव में गम में डूब गया है।
उधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूर नगर निवासी राजेश (65) पुत्र श्रीकृष्ण को 24 फरवरी को बीमारी के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। उसके परिजनों के न आने पर शव को मर्चरी में रखवा दिया गया।
उधर, लोनार थाना क्षेत्र में विचित्र बुखार से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। घटना परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐजा निवासी श्याम सुंदर की 11 वर्षीय पुत्री रमा गांव के विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। वह तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी।
परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया। रविवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों मेें कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर घर चले गए।
उधर, सांडी क्षेत्र के ग्राम मतनी में विचित्र बुखार फैलने से कक्षा चार की छात्रा की मौत हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक बच्चे बीमार है। ग्राम प्रधान ने सीएमओ से टीम भेजने की मांग की है।
ग्राम मतनी में प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा नीमा (9) पुत्री भूरा लाल की विचित्र बुखार से मौत हो गई, जबकि गांव के आधा दर्जन बच्चे बीमार हैं। बच्चों की बीमारी से चिंतित पूर्व प्रधान नवी बक्श ने सीएमओ से टीम भेजकर उपचार कराने की मांग की है।