{"_id":"60e097158ebc3ec236558412","slug":"four-arrested-with-stolen-tractor-trolleys-hardoi-news-knp637939522","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अतरौली कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह चोरी के एक ट्रैक्टर और तीन ट्रालियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरखेड़ा में 13 जून की रात और ग्राम ढिकुन्नी में 24 जून की रात गांव से ट्राली चोरी होने की वारदात हुई थीं। घटनाओं का खुलासा करने के लिए अतरौली के थानाध्यक्ष संजीव शर्मा को लगाया गया था।
अतरौली पुलिस को शुक्रवार की रात ग्राम बेहरिया से भी ट्राली चोरी होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने रात में ही तलाशी अभियान चलाया। शनिवार तड़के जगसरा नहर पुलिया के पास से पुलिस ने रामकिशोर पाल निवासी ठिकुआमऊ, रिजवान और मोनिस निवासी ग्राम बिरवा कोतवाली कछौना और उपेंद्र कुमार वर्मा निवासी महाराजागंज लहरपुर रोड थाना बिसवां जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर एक ट्रैक्टर, तीन ट्राली बरामद की गईं। पुलिस का दावा है कि ट्रैक्टर भी चोरी का है।