{"_id":"591756494f1c1b414685095e","slug":"found-dead-hanging-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर लटकता मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव में महिला का शव घर के अंदर छप्पर के बॉस मे फांसी पर लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के नंदना निवासी लालू यादव पुत्र मलिखान की शादी पांच वर्ष पूर्व सुरसा थाने के बारेपुर गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री ललिता (25) के साथ से हुई थी। शुक्रवार की रात ललिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह उसका शव घर के अंदर छप्पर के सहारे फांसी पर लटकता पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ललिता के संतान नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ललिता के पिता बैजनाथ ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मायके वालों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।