{"_id":"607ef8098ebc3e591d0144ae","slug":"former-mla-hardoi-news-kunwar-mahaveer-singh-no-more-hardoi-news-knp624506585","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व विधायक कुंवर महावीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे पूर्व विधायक कुंवर महावीर सिंह
विज्ञापन
फोटो-20- कुंवर महावीर सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संडीला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंवर महावीर सिंह (77) का सोमवार आधी रात के बाद लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया।
उनके निधन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। लखनऊ के ही भैंसा कुंड स्थित बैकुंठ धाम में मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन के कारण भरावन में अधिकांश बाजार बंद रहे।
संडीला तहसील क्षेत्र के भरावन के मूल निवासी और राजा भरावन के नाम से मशहूर कुंवर महावीर सिंह 80 के दशक में लगभग 10 वर्ष तक भरावन के ब्लाक प्रमुख रहे।
इसके बाद वर्ष 1991 और 1993 के चुनाव में संडीला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1995 में वह भाजपा जिलाध्यक्ष भी बनाए गए थे।
विज्ञापन
वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा था और निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2017 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। इसके बाद से वह राजनीति की मुख्य धारा से अलग लखनऊ स्थित भरावन हाउस में रह रहे थे।
उनकी पत्नी रानी रीता भार्गव सिंह प्रख्यात समाजसेवी हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अलग स्थान रखती हैं। उनके दो विवाहित पुत्रियां और एक पुत्र है। कुंवर महावीर सिंह पिछले लगभग दो माह से बीमार चल रहे थे और घर पर ही उनका इलाज हो रहा था।
बीती 17 अप्रैल को वह कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे। सोमवार आधी रात के बाद उनका लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा और सपा के प्रमुख नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों ने दुख जताया।