फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Foreign delegation visits and appreciates HCL Foundation's work

Hardoi News: एचसीएल फाउंडेशन के कामों को विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने देखा, सराहा

Sun, 11 Jan 2026 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Foreign delegation visits and appreciates HCL Foundation's work
कछौना। हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लि. (एचसीएल) फाउंडेशन की तरफ से कराए गए कार्यों को फाउंडेशन की अध्यक्ष के साथ ऑस्टेलिया, इंग्लैंड के प्रतिनिधि मंडल ने देखा। प्रतिनिधि मंडल ने एचसीएल के कामों की सराहना की। गांवों में लोगों के स्तर और रहन-सहन में आए बदलाव की जानकारी ली।
विज्ञापन

एचसीएल फाउंडेशन की अध्यक्ष रोशनी नाडर के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आदि देशों के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने हथौड़ा गांव का भ्रमण किया। एचसीएल की तरफ से कराए गए कार्यों को देखा और उनकी जमीनी हकीकत को समझा। प्रतिनिधि मंडल ने विकास कार्यों और स्वच्छता देखकर प्रसन्नता जाहिर की। हथौड़ा में घरों में पाइपलाइन जलापूर्ति के लिए बनवाए गए ओवरहेड पानी की टंकी, जलापूर्ति की व्यवस्था और निगरानी की जानकारी ली। कृषि, पॉलीहाउस, टनल फार्मिंग, कृषि उत्पाद विपणन वैन, आधुनिक डेयरी, किचन गार्डन, पंचायत भवन और आरआरसी आदि को देखा और संचालन की जानकारी ली। वहीं संडीला के मीतो में करीब 3,00,00,000 रुपये से बनवाए जा रहे स्टेडियम के कार्य को भी देखा।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में फाउंडेशन की अध्यक्ष रोशनी नाडर, साइमन जॉन इंग्लैंड, निशी वासुदेव, नीति आयोग से अमिताभ कांत, वनिता नारायनन, भवानी बाला सुब्रहमण्यम, दीपक कपूर आदि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने इसी के साथ हथौड़ा के मजरा जयपुर, मवई में सोलर प्लांट, हेमनखेड़ा में जन आरोग्य मंदिर, पूरबखेड़ा में आरआरसी को देखा। जन आरोग्य मंदिर को दिल्ली की तरफ से प्रमाणित होने की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि जिले का पहला आरोग्य मंदिर है। प्रधान हेमलता, दीपू, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, कोतवाल निर्भय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed